1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 24, 2019, 3:22:02 PM
- फ़ोटो
NEW DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर तेजस्वी यादव से जुड़ी हुई है. RJD नेता तेजस्वी यादव को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से झटका लगा है. IRCTC केस में तेजस्वी यादव को कोर्ट से झटका लगा है. तेजस्वी यादव के आग्रह को कोर्ट ने ठुकरा दिया है. CBI और ED के केस का अलग-अलग ट्रायल होगा. 31 जुलाई को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई होगी. तेजस्वी यादव की तरफ से अर्जी लगाकर ईडी के मामले चल रहे ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की गई थी. बीते 9 जुलाई को कोर्ट में पेशी के दौरान तेजस्वी ने कहा था कि जब तक सीबीआई के मामले में चल रहे ट्रायल पर आदेश नहीं आता है, तब तक ईडी आरोपों पर बहस न करें.