Hindi News / news / तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- लोगों की मदद के...

तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- लोगों की मदद के लिए मिला है बहुमत

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 20, 2019, 3:47:48 PM

तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- लोगों की मदद के लिए मिला है बहुमत

- फ़ोटो

PATNA : लंबे अर्से बाद लालू यादव से आज तेजस्वी ने मुलाकात की. लालू यादव और तेजस्वी यादव की काफी यह मुलाकात चली. बाढ़ को मोदी सरकार घोषित करे राष्ट्रीय आपदा तेजस्वी यादव ने बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने केंन्द्र सरकार 10,000 करोड़ रुपए विशेष फंड पर देने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने  मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहर की मदद होनी चाहिए इसलिए ही इतना बड़ा बहुमत दिया गया है. लालू से की बिहार में आई बाढ़ की चर्चा लालू यादव से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने पीसी की. तेजस्वी यादव ने इस दौरान बताया कि लालू यादव से मिलकर बिहार में आई बाढ़ के हालात के बारे में चर्चा की.आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद आज पहली बार लालू यादव से तेजस्वी यादव ने मुलाकात की थी. तेजस्वी यादव ने लालू के जन्मदिन पर भी उनसे मुलाकात नहीं की थी.