ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

तेजस्वी आवास में राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर बोली जेडीयू..जो डर गया वो मर गया

PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद किया गया है। बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधान

तेजस्वी आवास में राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर बोली जेडीयू..जो डर गया वो मर गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद किया गया है। बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधानसभा में होना है। लेकिन अब 12 फरवरी की सुबह तक राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। 


लालू और तेजस्वी यादव के मिले निर्देश के बाद राजद के तमाम विधायकों ने घर से कपड़ा, सुटकेस मंगवाया है। विधायकों के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी बैग और सुटकेस लेकर तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं। राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर जेडीयू का रिएक्शन अब सामने आया है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जो डर गया वो मर गया। फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के घटक दल ने हार मान लिया है 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी।


नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा यह फैसला लिया जाना कि सारे विधायक और विधान पार्षद 5 देशरत्न मार्ग में राजनैतिक रूप से नजरबंद रहेंगे। कहावत है जो डर गया वो मर गया। इसका मतलब साफ है कि महागठबंधन का घटक दल पहले ही प्रथमदृष्टया में हार गया और फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी। 

तेजस्वी आवास में राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर बोली जेडीयू..जो डर गया वो मर गया

तेजस्वी आवास में राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर बोली जेडीयू..जो डर गया वो मर गया