ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

तेजस्वी के पहले हो गई तेजप्रताप की वापसी, राबड़ी आवास पहुंचे लालू के बड़े लाल

PATNA: कुछ दिनों से तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव बिहार से बाहर थे. लेकिन आज तेजप्रताप यादव पटना पहुंच गए. आज शाम तक तेजस्वी यादव भी पटना रांची से पहुंच जाएंगे. दोनों कल आरज

तेजस्वी के पहले हो गई तेजप्रताप की वापसी, राबड़ी आवास पहुंचे लालू के बड़े लाल
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कुछ दिनों से तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव बिहार से बाहर थे. लेकिन आज तेजप्रताप यादव पटना पहुंच गए. आज शाम तक तेजस्वी यादव भी पटना रांची से पहुंच जाएंगे. दोनों कल आरजेडी की होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. 

मां से मिलने पहुंचे तेजप्रताप

तेज प्रताप यादव पटना पहुंचते ही मां राबड़ी देवी से मुलाकात करने 10 सर्कुलर आवास पहुंचे. विधानसभा चुनाव के बाद तेज प्रताप यादव पहली बार वृंदावन गए थे. जहां कई दिन गुजारने के बाद तेज प्रताप आज सुबह पटना लौटे हैं. इस बीच तेज प्रताप यादव के पटना से बाहर रहने को लेकर जेडीयू बीजेपी ने कई सवाल उठाए थे. बिहार विधानसभा के समितियों में तेज प्रताप यादव को जगह मिलने के बाद सभापति की बैठक में तेज प्रताप यादव शामिल नहीं हुए थे. उसे लेकर जेडीयू ने सवाल उठाया था. तेज प्रताप यादव के पटना से बाहर रहने पर खूब सियासत भी हुई थी. इसी बीच तेज प्रताप आज सुबह-सुबह पटना पहुंच गए.

शाम को तेजस्वी आएंगे पटना

तेजस्वी यादव भी रांची में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद अब तक पटना नहीं लौटे हैं.  देर शाम तक तेजस्वी यादव भी पटना लौट आएंगे. कल आरजेडी की बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक में दोनों शामिल होंगे. यह समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में होने वाली है. इसमें सभी उम्मीदवार भी शामिल होंगे और अपने-अपने हार का कारण बताएंगे. इसके बाद मंथन होगा की किस जगह पर चूक हुई है. 

टैग्स