ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; SP के निर्देश पर गिरफ्तारसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलानबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; SP के निर्देश पर गिरफ्तारसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला, तेजस्वी ने दी सीधी चुनौती

PATNA :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से बिहार सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार अपने मैनिफेस्टो में 19 लाख न

बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला, तेजस्वी ने दी सीधी चुनौती
Anamika
2 मिनट

PATNA :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से बिहार सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार अपने मैनिफेस्टो में 19 लाख नौकरी देने का वादा की थी, लेकिन अभी तक वह धरा का धरा ही है. 

बिहार में  बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे पर सड़क पर राजद उत्तर रही है. राजद के विधानसभा घेराव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मार्च को मंजूरी नहीं दी गई है, इसके बाद भी राजद क्राइम, रोजगार के मुद्दे को लेकर विधनसभा का घेराव करेगी. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा है. जनहित से जुड़े काम से एनडीए सरकार को कोई मतलब नही है. इसलिए सरकार को आइना दिखाने के लिए हम सड़क पर उतरेंगें. 

बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला, तेजस्वी ने दी सीधी चुनौती

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार सदन में जबाव नहीं देती है. वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है.जनता ने हमसब पर भरोसा किया है और हमे जनादेश दिया, लेकिन चोर दरवाजे से सरकार बनाने वाले को आइना दिखाने की जरुरत है. सरकार सदन में काला कानून ला रही है, जिसका हम सब विरोध कर रहे हैं और सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध करेंगे. 

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी के मासिक पत्रिका का विमोचन किया. तेजस्वी यादव ने बताया कि राजद समाचार पत्रिका में राजद से जुड़ी खबरों को लिखा जाएगा और राजद कार्यकर्ता इसे जन जन तक पहुंचायेंगे.