ब्रेकिंग
महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है

घर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंका

Bihar News: बेतिया में नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

घर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला गांव स्थित हड़बोड़ा नदी किनारे बुधवार की अहले सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. डीएवी स्कूल के पीछे स्थित छठ घाट के पास शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान पकड़ी ढाला निवासी 55 वर्षीय विंध्यांचल महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.


परिजनों ने बताया कि विंध्यांचल महतो मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई. शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


घटना की जानकारी मिलने पर दारोगा रामजी पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार और मृतक की भावज इंद्राणी देवी भी घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं.


परिजनों के अनुसार, विंध्यांचल महतो मानसिक रूप से कमजोर थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हड़बोड़ा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनका पैर फिसल गया होगा और नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.