ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

तेजस्वी ने नीतीश को घेरा : कार्रवाई के नाम पर आंख में धूल मत झोंकिये, क्या केवल 6 कर्मचारियों ने मिलकर पटना को डूबा दिया ?

PATNA : पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश सरकार की तरफ से छोटी मछलियों पर गाज गिराए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेर लिया है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश सरकार की तरफ से छोटी मछलियों पर गाज गिराए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेर लिया है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई को आंख में धूल झोंकने वाला फैसला बताया है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की तरफ से एक की गई कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर एक्शन की मांग की है। 


तेजस्वी ने पूछा है कि नीतीश सरकार ने पटना में जल जमाव के लिए जिन 6 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है क्या उन्होंने अकेले पटना को डूबा दिया? तेजस्वी ने कहा है कि उपलब्धियों का सेहरा सत्ता में बैठे नेता और बड़े अधिकारी अपने माथे बांधते हैं लेकिन जब किसी पर गाज गिरानी हो तो छोटे कर्मचारियों को पकड़ लिया जाता है।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है कि क्या जिन इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई है वह जलजमाव, नाला, सीवर, नमामि गंगे और ड्रेनेज संबंधित फैसले लेने के लिए अधिकृत थे। तेजस्वी ने कहा है कि जब सारी नीतियां मुख्यमंत्री और उनके दुलारे बड़े अधिकारी बनाते हैं तो फिर ठीकरा छोटे कर्मचारियों के माथे क्यों फोड़ा जाता। तेजस्वी ने कहा है कि बुडको के इंजीनियरों का तबादला मात्र साल से डेढ़ साल में हो जाता है जबकि बड़े अधिकारी लंबे वक्त तक एक ही विभाग में जमे रहते हैं, यही बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन है।