ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

तेजस्वी-मीसा के खिलाफ केस, पैसे लेकर चुनावी टिकट नहीं देने के मामले में मदन मोहन झा भी आरोपी

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बड़ी बहन राज्यसभा सांसद मिसा भारती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन दोनों के खिलाफ पैसे लेकर टिकट नहीं देने के आरोप को लेकर केस दर्ज करने क

तेजस्वी-मीसा के खिलाफ केस, पैसे लेकर चुनावी टिकट नहीं देने के मामले में मदन मोहन झा भी आरोपी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बड़ी बहन राज्यसभा सांसद मिसा भारती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन दोनों के खिलाफ पैसे लेकर टिकट नहीं देने के आरोप को लेकर केस दर्ज करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है. इस मामले में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश का नाम भी शामिल है. पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है.


दरअसल संजीव सिंह नाम के एक शख्स ने खुद को बिहार कांग्रेस का प्रभारी पर्यवेक्षक और वकील बताते हुए पटना की अदालत में एक परिवाद दायर किया था. 18 अगस्त को परिवाद दायर किया गया था. आरोप लगाया गया था कि भागलपुर से लोकसभा का टिकट देने के बदले उसने 5 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन टिकट दूसरे को दे दिया गया. आरोप लगाने वाले संजीव सिंह के मुताबिक 15 जनवरी 2019 को उसने 5 करोड़ रुपए दिए थे लेकिन टिकट नहीं मिला.


अदालत ने इस परिवाद पर सुनवाई के बाद 31 अगस्त को फैसला रिजर्व रख लिया था. 16 सितंबर को इस मामले पर फैसला सुनाते हुए पटना के एसएसपी के माध्यम से कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है. इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी नेता की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. तेजस्वी यादव फिलहाल झारखंड दौरे पर हैं, मीसा भारती दिल्ली में, मदन मोहन झा ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.