ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

तेजस्वी की मोदी सरकार को चुनौती, आरक्षण को मूल अधिकार बनाएं...नहीं तो सड़क से संसद तक होगा प्रोटेस्ट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार को खुली चुनौती दी है. तेजस्वी ने कहा है कि केंद्र सरकार आरक्षण को मूल अधिकार बनाएं, नहीं तो सड़क से संसद तक प्रोटे

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार को खुली चुनौती दी है. तेजस्वी ने कहा है कि केंद्र सरकार आरक्षण को मूल अधिकार बनाएं, नहीं तो सड़क से संसद तक प्रोटेस्ट होगा. तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए आरक्षण का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.


तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'BJP और NDA सरकारें आरक्षण ख़त्म करने पर क्यों तुली हुई है? उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने आरक्षण ख़त्म करने लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा.आरक्षण प्राप्त करने वाले दलित-पिछड़े और आदिवासी हिंदू नहीं है क्या? BJP इन बहुसंख्यक वंचित हिंदुओं का आरक्षण क्यों छिनना चाहती है?'


अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि, 'हम केंद्र की एनडीए सरकार को चुनौती देते है कि तुरंत सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर करे या फिर आरक्षण को मूल अधिकार बनाने के लिए मौजूदा संसद सत्र में संविधान में संशोधन करे. अगर ऐसा नहीं होगा तो सड़क से लेकर संसद तक संग्राम होगा'


तीसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि, 'आरक्षण संवैधानिक प्रावधान है. अगर संविधान के प्रावधानों को लागू करने में ही किंतु-परंतु होगा तो यह देश कैसे चलेगा? साथ ही आरक्षण समाप्त करने में भाजपा का पुरज़ोर समर्थन कर रहे आदरणीय रामविलास पासवान जी, नीतीश कुमार जी, आरक्षण समाप्ति पर अपना स्पष्ट मंतव्य जारी करे.' 


टैग्स