Hindi News / news / अनफिट होने की वजह से सदन नहीं जा रहे तेजस्वी, ज्यादा देर तक...

अनफिट होने की वजह से सदन नहीं जा रहे तेजस्वी, ज्यादा देर तक बैठने में है परेशानी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 03, 2019, 2:14:08 PM

अनफिट होने की वजह से सदन नहीं जा रहे तेजस्वी, ज्यादा देर तक बैठने में है परेशानी

- फ़ोटो

PATNA : लगभग महीने भर के अज्ञातवास के बाद सोमवार को पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब तक विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो पाए हैं। तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर सत्तापक्ष लगातार चुटकी ले रहा है। मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष सदन की कार्यवाही में शामिल क्यों नहीं हो पा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में फर्स्ट बिहार झारखंड को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी मेडिकली फिट नहीं हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से अज्ञातवास पर चल रहे तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट कर बताया था कि वह एसीएल इंज्यूरी की वजह से परेशान हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव एसीएल इंज्यूरी की वजह से बहुत देर तक बैठ पाने में असमर्थ हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से तेजस्वी सदन में नहीं जा रहे। फर्स्ट बिहार झारखंड को मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव भागम-भाग वाले चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट यानी एसीएल इंज्यूरी के शिकार हो गए हैं। क्रिकेटर रहे तेजस्वी यादव अपनी फिटनेस पर हमेशा से ध्यान देते हैं लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण वह इसके लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे थे। लंबे सफर और लगातार भाग दौड़ में उनके लिए परेशानी बढ़ा दी जिसका इलाज कराने तेजस्वी राज्य से बाहर गए थे। हालांकि विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव थोड़े वक्त के लिए ही सही लेकिन बहुत जल्द सदन में दिखेंगे।