Hindi News / news / तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप ने विरोधियों को हड़काया, कहा- जब हम बोलते...

तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप ने विरोधियों को हड़काया, कहा- जब हम बोलते हैं तो सबों की हेकड़ी हो जाती है बंद

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 05, 2019, 5:08:07 PM

तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप ने विरोधियों को हड़काया, कहा- जब हम बोलते हैं तो सबों की हेकड़ी हो जाती है बंद

- फ़ोटो

PATNA: राजद के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला बोला. तेज प्रताप ने कहा कि गरीबों को सत्ता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नए तरीके से बिहार को बनाना है और इसके लिए कड़े संघर्ष की जरुरत है. तेजस्वी का किया बचाव स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे तेज प्रताप ने कार्यक्रम से गायब तेजस्वी का जमकर बचाव किया. उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वो विधानसभा जाएंगे तो सबों के सवाल का जवाब देंगे. तेजप्रताप ने कहा कि विरोधी दल के नेता बोलते हैं कि तेजस्वी भगोड़ा हो गया लेकिन जब वो इसका विरोध करते हैं तो सबों की बोलती बंद हो जाती है. तेज प्रताप ने मुजफ्फरपुर में जानलेवा बुखार से हुई बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार बताया और सीएम नीतीश कुमार से उनके इस्तीफा लेने की मांग की. नया बिहार बनाएगा राजद तेज प्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी नया बिहार बनाने का काम करेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर भी जमकर हमला बोला.