Hindi News / news / ऐश्वर्या ने छुड़ा दिए हैं तेज के छक्के, महीने भर से नहीं किया...

ऐश्वर्या ने छुड़ा दिए हैं तेज के छक्के, महीने भर से नहीं किया एक भी ट्वीट

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 5:48:47 PM

ऐश्वर्या ने छुड़ा दिए हैं तेज के छक्के, महीने भर से नहीं किया एक भी ट्वीट

- फ़ोटो

PATNA : हर दिन अपने नए अंदाज से सबको चौंकाने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों वाकई सदमे में हैं। चर्चा है कि पत्नी ऐश्वर्या ने तेज प्रताप के छक्के छुड़ा दिए हैं। शायद यही वजह है कि तेज प्रताप यादव पिछले महीने भर से ट्विटर से भी आउट हैं। https://www.youtube.com/watch?v=vRAxicwnJ9U तेज प्रताप यादव ने महीने भर पहले 12 जुलाई को अंतिम ट्वीट किया था। तब तेज ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। तेजप्रताप ने यह ट्वीट अपने पिता लालू यादव की जमानत याचिका मंजूर हो जाने के बाद किया था। लेकिन 12 जुलाई के बाद तेज प्रताप यादव ने अब तक एक भी ट्वीट नहीं किया है। लालू परिवार के अंदरूनी झगड़ों से लेकर पार्टी में अपनी भूमिका तक पर तेज प्रताप ट्वीट के जरिए अपनी बात रखते रहे हैं लेकिन महीने भर से ट्विटर पर तेज प्रताप का एक्टिव नहीं होना इस बात का संकेत है कि वह कहीं ना कहीं परेशान हैं। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट