ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ठेकेदार चंदन शर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो शूटर समेत 4 अपराधी गिरफ्तार

JEHANABAD: चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या का खुलासा जहानाबाद पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो शूटरों समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल और कैश बरामद किय

ठेकेदार चंदन शर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो शूटर समेत 4 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या का खुलासा जहानाबाद पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो शूटरों समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल और कैश बरामद किया गया है। 


जहानाबाद जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के चर्चित चंदन शर्मा हत्याकांड के दो शूटरों समेत हत्या में शामिल कुल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले के रहने वाले चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा को बीते 8 मई को देर रात अपराधियों ने घर के समीप 5 गोली मारकर हत्या कर दी थी।


हत्या के बाद जहानाबाद पुलिस की चारों तरफ से किरकिरी होने लगी थी जिसके बाद एसपी दीपक रंजन के द्वारा तुरंत विशेष पुलिस बल टीम का गठन किया गया। केस का सफल उद्भेदन के लिए एसपी दीपक रंजन ने  कई तरह के तकनीकी अनुसंधान  किया गया और उस टीम के द्वारा पुलिस को सफलता मिली जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दोनों शूटर के साथ कुल 4 लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है।


 इस मामले का खुलासा करते हुए जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि चार अपराधियों को चंदन शर्मा ठेकेदार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। लाखों रुपये के लेन-देन, महिला से प्रेम-प्रसंग और ठेकेदारी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि हत्या कराने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता