ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

तारापुर से निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार अब अपना नामांकन वापस लेंगे, तेजस्वी से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से सामने आ रही है। तारापुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर संजय कुमार ने पर्चा भरा था अब वे अपना नामांकन वापस लेने जा रहे हैं। इसस

तारापुर से निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार अब अपना नामांकन वापस लेंगे, तेजस्वी से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से सामने आ रही है। तारापुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर संजय कुमार ने पर्चा भरा था अब वे अपना नामांकन वापस लेने जा रहे हैं। इससे तेजप्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार अपना नामांकन वापस लेंगे। तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद संजय कुमार ने नामांकन वापसी का फैसला लिया है। अब तेजस्वी यादव का समर्थन संजय कुमार करेंगे। तारापुर से संजय कुमार ने निर्देलीय समर्थन किया था लेकिन अब वे अपना नामांकन वापस लेंगे। तेजप्रताप यादव ने उन्हें समर्थन का ऐलान किया था। 


गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। तेजप्रताप ने राजद के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था लेकिन उनके समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार अब अपना नामांकन वापस लेंगे। पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद तारापुर से नामांकन करने वाले संजय कुमार यादव ने कहा कि वह राजद को मजबूत करने के लिए अपना नाम वापस ले रहे हैं।


संजय यादव ने आज राजद की सदस्यता भी ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तारापुर से राजद के खिलाफ खड़े संजय यादव को राजद की सदस्यता दिलायी और पार्टी का हरा गमछा भेंट की। इस मौके पर राजद के वरीय विधायक सुरेंद्र यादव भी मौजूद थे।