ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

टांगी से काटकर ओझा की हत्या, जंगल में फेंका शव

AURANGABAD: 21वीं सदी के वैज्ञानिक युग में जहां लोग मंगल पर जीवन बसर करने की बात कह रही है वही बिहार के ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास आज भी चरम पर है। अंधविश्वास के चक्कर में ही और

टांगी से काटकर ओझा की हत्या, जंगल में फेंका शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: 21वीं सदी के वैज्ञानिक युग में जहां लोग मंगल पर जीवन बसर करने की बात कह रही है वही बिहार के ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास आज भी चरम पर है। अंधविश्वास के चक्कर में ही औरंगाबाद के ढ़िबरा थाना क्षेत्र में एक ओझा की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को बान गोरेया के जंगल में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान पक्का पर गांव निवासी परमेश्वर भुईयां के रूप में की गई है। 


पुलिस के मुताबिक मृतक ओझा-गुणी का काम करता था। हत्यारों की पहचान कर ली गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हत्या के आरोपी मृतक का ही परिवार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक के गोतिया के परिवार में कुछ महिने पूर्व बीमारी से एक बच्चे की मौत हो गई थी। मौत के लिए ओझा को ही कसूरवार ठहराया गया था। 


आरोप है कि ओझा ने ही जादू टोना कर बालक की जान ले ली थी। इस घटना के बाद से ओझा को टारगेट पर ले रखा गया था और मौका देखते ही जंगल में जानवर चराने गये ओझा की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता