ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार : तलवार वाली महिला की पूरी कहानी आ गयी सामने, जानिए.. कौन है रौद्र रूप धारण करने वाली त्रिशूलधारी

PATNA : शुक्रवार की सुबह जब सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्लेटफार्म पर आए तो उन्हें बड़ी तेजी के साथ वायरल होता एक वीडियो नजर आया। इस वीडियो में एक महिला हाथ में तलवार लिए उसे भ

बिहार : तलवार वाली महिला की पूरी कहानी आ गयी सामने, जानिए.. कौन है रौद्र रूप धारण करने वाली त्रिशूलधारी
Editor
3 मिनट

PATNA : शुक्रवार की सुबह जब सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्लेटफार्म पर आए तो उन्हें बड़ी तेजी के साथ वायरल होता एक वीडियो नजर आया। इस वीडियो में एक महिला हाथ में तलवार लिए उसे भांज रही है और दूसरे हाथ में उसने त्रिशूल ले रखा है सामने से कुछ लोगों की आवाज आ रही है जो शराब बरामद करने की बात कह रहे हैं लेकिन महिला अपने घर में किसी को घुसने की इजाजत नहीं दे रही। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में चंद सेकेंड के बाद यह बात साफ हो जाती है कि मामला बिहार का है, जहां शराबबंदी कानून के तहत पुलिस कार्रवाई करने पहुंची है और महिला तलवार और त्रिशूल के दम पर पुलिस वालों को रोक रही है। घंटो तक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और महिला को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही कि आखिर यह वीडियो कहां का है और इसमें दिख रही महिला कौन है? लेकिन शाम होते होते वीडियो की सच्चाई और महिला की पहचान दोनों सामने आ गई। 


दरअसल यह वीडियो जमुई जिले का है और तलवार और त्रिशूल लेकर रौद्र रूप धारण करने वाली महिला का नाम सुनीता देवी है। सुनीता देवी शराब के कारोबार में शामिल है और पुलिस को जब यह जानकारी मिली है कि उसके घर पर शराब मौजूद है तो पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। हालांकि सुनीता देवी ने जिस तरह का रुख पुलिस के सामने रौद्र रूप अख्तियार किया उसके बाद खाकी वालों को बैरंग लौटना पड़ा था। शुक्रवार की सुबह सुनीता देवी के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया।


मामला जमुई जिले के लछुआड़ थाना इलाके का है। लछुआड़ के थानाध्यक्ष के मुताबिक सुनीता देवी के घर शराब बेचने की खबर लगातार मिल रही थी जिसके बाद गुरुवार को पुलिस की टीम में छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन सुनीता देवी ने त्रिशूल और तलवार निकाल लिया। कोई अनहोनी ना हो इसलिए पुलिस को वापस लौटना पड़ा लेकिन आज सुबह कार्रवाई करते हुए सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने भले ही सुनीता देवी को शराब बरामदगी मामले में जेल भेज दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर चंद घंटों के अंदर सुनीता देवी का वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया है।

टैग्स