Hindi News / news / तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मची अफरा-तफरी

तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Shushil Updated Jun 27, 2021, 6:30:22 PM

तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां एक ही परिवार की दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। घटना सुलतानगंज के बाथ थाना क्षेत्र की है। जहां शिव मंदिर पोखर में डूबने से दो बहनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। 


बताया जाता है कि दोनों बच्ची हाथ धोने के लिए तालाब के पास गयी हुई थी तभी फिसलकर दोनों पोखर में जा गिरी। जिसमें डूबने से दोनों की मौत हो गयी। बच्चियों की पहचान बिरेंद्र यादव की पुत्री 6 वर्षीय ईशा भारती और सोनाली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।