ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

टला बड़ा रेल हादसा : पैसेंजर ट्रैन के सामने आ गई ट्रैक्टर, ड्राइवर ने इस तरीके से बचाई अपनी जान

SAIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बड़ा रेल हादसा टला है। किऊल-शेखपुरा रेलखंड के बीच सिरारी रेलवे समपार पर एक ट्रैक्टर को किऊल-ग

टला बड़ा रेल हादसा : पैसेंजर ट्रैन के सामने आ गई ट्रैक्टर, ड्राइवर ने इस तरीके से बचाई अपनी जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बड़ा रेल हादसा टला है। किऊल-शेखपुरा रेलखंड के बीच सिरारी रेलवे समपार पर एक ट्रैक्टर को किऊल-गया पैसेंजर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर दो भाग में बंटकर गड्ढे में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के सिरारी ओपी के पैगंबरपुर गांव के निकट का है। जहां जमालपुर गया पैसेंजर ट्रेन की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना की सूचना पर जीआरपी थाना और आरपीएफ किऊल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के मलवे को जब्त कर प्राथमिकी थाने में दर्ज की है।


वहीं, ट्रैक्टर का ड्राइवर भी समय रहते खुद को सुरक्षित कर गया जिससे उसकी जान बच गयी लेकिन ट्रैक्टर की हालत देखकर लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर किस स्तर की हुई है। जीआरपी थाना अध्यक्ष राम सुनेश सिंह ने बताया कि इस रेलखंड पर किऊल रेलवे स्टेशन से गया स्टेशन जाने हेतु एक पैसेंजर ट्रेन जमालपुर- गया पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। उसी समय एक ट्रैक्टर रेलवे फाटक से होकर गुजरने के दौरान अचानक रेल पटरी पर बंद हो गया। 


आपको बता दें कि, बिहार के बक्सर में पिछले दिनों भीषण रेल हादसा हुआ था। जिसमें कई लोगों की जान गयी थी। यहां  नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की वजह से बड़ा हादसा हुआ था। उसके बाद कई दिनों तक ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहा। अभी भी कई ट्रैन को रुट बदल कर चलाया जा रहा है। ऐसे में अब यह रेल हादसा होते - होते बचा है।