ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

ताजिया जुलूस में स्कॉर्पियो पर हमला मामला, 28 गिरफ्तार, 63 नामजद और 240 अज्ञात पर FIR दर्ज

KATIHAR: शुक्रवार की रात निकाले गये ताजिया जुलूस के दौरान कटिहार के मूसापुर इलाके में एक गाड़ी पर हमला मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में कुल 28 लोगो

ताजिया जुलूस में स्कॉर्पियो पर हमला मामला, 28 गिरफ्तार, 63 नामजद और 240 अज्ञात पर FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: शुक्रवार की रात निकाले गये ताजिया जुलूस के दौरान कटिहार के मूसापुर इलाके में एक गाड़ी पर हमला मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


गौरतलब है कि शुक्रवार रात को बिना अनुमति के मूसापुर में जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान इलाज कराकर पूर्णिया से लौट रहे स्कार्पियो पर सवार मरीज और उनके परिजनों के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। वाहन पर डंडे से प्रहार कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया।

कोढ़ा के बीडीओ के बयान पर 63 नामजद और 240 अज्ञात पर प्राथमिकी हुई है। दूसरी प्राथमिकी बरारी निवासी स्कॉर्पियो मालिक नसीम ने दर्ज करायी, जिसमें पांच को नामजद किया गया। 40-50 अज्ञात पर भी प्राथमिकी हुई है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


बताया जाता है कि पुलिस के सामने जब जुलूस में शामिल चंद असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया तो आसपास के गांवों के लोग भी आक्रोशित हो गये। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को शांत किया। वाहन पर सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।


 एसपी ने बताया कि जुलूस में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शनिवार को एसडीपीओ अमरकांत झा के नेतृत्व में मूसापुर गांव में छह थाना की पुलिस ने दर्जनों लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। अन्य की गिरफ्तारी की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।