ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

तगादा पर निकले व्यवसायी को मारी गोली, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

SARAN: छपरा में सोमवार को शिल्पी चौक के रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना पार्टनरशिप में विवाद में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान स

तगादा पर निकले व्यवसायी को मारी गोली, पैसे को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा में सोमवार को शिल्पी चौक के रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना पार्टनरशिप में विवाद में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार पटेल के रूप में हुई है जिसकी शिल्पी चौक पर दुकान है। घायल संजीव ने बताया कि वह अपने बकाया पैसा लेने छपरा फोर लेन स्थित वाटर पार्क के पास गया हुआ था. तभी अपाचे सवार कुछ लोग आए और उसे गोली मार दी। गोली उसके जांघ को चीरती हुई निकल गई।


 बताया जा रहा है कि 10 तारीख को पैसा देने की बात थी लेकिन इनके पार्टनर ने इन्हें पैसा नहीं दिया और इन्हे आज दे देंगे कल दे देंगे का बहाना कर रहे थे जब संजीव कुमार अपना पैसा लेने आज पहुंचे तो पहले तो उन्होंने कहा दे रहे हैं लेकिन अपाचे सवार कुछ लोग आए और संजीव कुमार पर हमला कर दिया और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए उसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा उन्हें छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।


हालांकि गोली उनके जांघ को चीरती हुई निकल गई है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन यह आपसी विवाद का मामला है और इसमें पैसे का लेन देन की वजह से इन्हें गोली मारी गई है। बहरहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है।