ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से आ रही है, जहां टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेनिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए सोमवार को BCCI ने टीम

टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से आ रही है, जहां टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेनिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए सोमवार को BCCI ने टीम की घोषणा की। टी-20 वर्ल्डकप के लिए चयनीत टीम के खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। जबकि लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इस टीम में जगह मिली है।


रोहित शर्मा इस टीम के कैप्टन होंगे जबकि केएल राहुल उप कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दीनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आऱ. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह का टीम के लिए चयन किया गया है। जबकि मो.शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।


एशिया कप में हार के बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्डकप से काफी उम्मीदें हैं और इसके लिए बेस्ट पेस बैटरी को सामने लाया गया है। BCCI ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। जिसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह हैं। वहीं इस टीम में रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिन विभाग संभालेंगे। टीम इंडिया में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दीपक हुड्डा भी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

टैग्स