ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025 : अनंत- सूरजभान और रीतलाल के गढ़ में वोटरों ने जमकर किया मतदान, 5 बजे तक 60 % से अधिक लोग पहुंचे वोटिंग सेन्टर; क्या हैं इसके मायने Bihar Election 2025: वोटिंग खत्म होने के बाद CEC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मिलेगी बिहार चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान Bihar Election : योगी आदित्यनाथ ने बगहा में जनसभा को संबोधित, कहा - “लालटेन युग खत्म, अब एलईडी का दौर है” Bihar Election 2025: मात्र एक घंटे बचा मतदान का समय, घर से निकलकर करें मतदान; जानिए कैसा रहा है अबतक का मतदान? Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश Bihar News: वोट डालने गई महिला ट्रेन हादसे में घायल, पैर कटने के बाद अस्पताल में इलाज जारी मोतिहारी में अखिलेश यादव और मुकेश सहनी की सभा: दोनों नेताओं ने एक सूर में कहा..अब NDA की विदाई तय

स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का निधन, सीएम नीतीश ने जताया दुःख

1st Bihar Published by: Updated Fri, 22 Jul 2022 03:34:41 PM IST

स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का निधन, सीएम नीतीश ने जताया दुःख

- फ़ोटो

PATNA : स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का आज शुक्रवार को इलाज के क्रम में निधन हो गया. वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे. इलाज के दौरान स्वतंत्रता सेनानी का निधन हो गया. दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह गया जिला के टिकारी प्रखंड के चितौखर गांव के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह के निधन पर दुःख जताया है. 


सीएम नीतीश ने ट्विटर पर लिखा कि “वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी का निधन दुःखद. स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी 14 वर्ष की आयु में (सन् 1939 में) अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आन्दोलन में शामिल हो गए थे. वे बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष तथा गया में चितौखर, टिकारी निवासी थे. जिला प्रशासन, गया को स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी अंतिम संस्कार हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें."


बता दें कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय विष्णु देव नारायण सिंह जी का अहम योगदान था. स्वर्गीय विष्णु देव नारायण सिंह ने महज 14 वर्ष की आयु में सन 1939 में ही अंग्रेजो के खिलाफ हल्ला बोल दिया था. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी कई बार अंग्रेज सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए थे . स्वर्गीय विष्णु देव नारायण सिंह बिहार राज स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें वर्ष 2019 में सम्मानित किया गया था.