ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फर्जी तरीके से बहाल आठ लैब टेक्नीशियन की गई नौकरी

MUNGER : मुंगेर में स्वास्थ विभाग में फर्जी तरीके से बहाल लैब टेक्नीशियन पर स्वास्थ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी की सेवा समाप्त कर दी गयी है। वहीं फर्जी बहाल हुए लैब टेक्

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फर्जी तरीके से बहाल आठ लैब टेक्नीशियन की गई नौकरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में स्वास्थ विभाग में फर्जी तरीके से बहाल लैब टेक्नीशियन पर स्वास्थ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी की सेवा समाप्त कर दी गयी है। वहीं फर्जी बहाल हुए लैब टेक्नीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन की बहाली फर्जी लेटर निकालकर वर्ष 2022 में की गई थी। 


तब से ये लोग ड्यूटी पर आ रहे थे और विभाग से वेतन भी  उठा रहे थे। लेकिन जब वेतन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी को ऑनलाइन किया गया तब इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी। मुंगेर सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा ने लेटर जारी करते हुए सभी फर्जी कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही सीएस के निर्देश पर पीएचसी अधिकारी ने सम्बन्धित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। 


इन फर्जी आदेश पत्र में तारापुर अनुमंडल में तीन, हवेली खड़गपुर में तीन और संग्रामपुर में दो लोगों की नियुक्त की गई थी। ये सभी फर्जी कर्मी अप्रैल, 2022 में अपने कार्यस्थल पर योगदान कर चुके थे। लेकिन जब विभाग को इनकी फर्जी नियुक्ति की भनक लगी तो ये सभी मार्च-अप्रैल, 2024 से फरार हो गये। सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल आठ फर्जी प्रयोगशाला प्रावैधिक की सेवा समाप्त करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।