ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, दुकान बंद कर दोनों लौट रहे थे घर

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमां पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला वैशाली जिले का है जहां

स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, दुकान बंद कर दोनों लौट रहे थे घर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमां पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला वैशाली जिले का है जहां एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मार दी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया की है। जहां सर्राफा कारोबारी दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ घर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और गोली मार दी। गोली मारने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच कार सवार अपराधी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों पिता-पुत्र को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


बताया जाता है कि गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया के पास स्वर्ण कारोबारी की दुकान है। दुकान पर बाप-बेटे दोनों बैठे हुए थे। शाम होने के बाद दुकान बंद कर दोनों घर के लिए निकल रहे थे तभी स्कार्पियो सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र से लूटपाट करने लगे। लूट के दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मारी और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोरौल पुलिस दोनों घायलों को स्वास्थ्य समुदाय भवन गोरौल ले गये जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वर्ण व्यवसायी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुद बकरा गांव निवासी  शत्रुघन साह एवं उनके पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


स्वर्ण व्यवसायी के छोटे बेटे विकास ने बताया कि दुकान बंद कर उनके पिता और भाई घर के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों जैसे ही गोढिया पुल पर चढे। अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और लूटपाट की। लूटने के बाद अपराधियों ने भाई और पापा को गोली मार दी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता