ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

सुशील मोदी का दावा, केजरीवाल से मुक्ति पाने का दिल्ली के लोगों ने बना लिया है मन

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने केजरीवाल सरकार से मुक्ति पाने का मन बना लिया है.टुकड़े-टुक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने केजरीवाल सरकार से मुक्ति पाने का मन बना लिया है.

टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति नरमी

मोदी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं ने उस सरकार से मुक्ति पाने का मन बना लिया है. जो वहां की लाइफलाइन साबित हुए बिहार-यूपी के लोगों को बोझ बताती है और बेहतर इलाज के लिए राजधानी आने से रोकना चाहती है, लेकिन टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति नरमी बरतती है. 

अपमान का बदला 

 मोदी ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की अड़ंगेबाजी के चलते जेएनयू के छात्र नेता के खिलाफ देशद्रोह जैसे गंभीर मामले में भी आरोपपत्र दाखिल नहीं हो सका. यह चुनाव दिल्ली में बिहारियों को अपमानित करने वालों को रोकने वाला सिद्ध होगा. 

मोदी ने कहा कि राजद नेतृत्व को बताना चाहिए कि चारा और अलकतरा घोटाले किस सिद्धांत के तहत हुए? पार्टी ने लोहिया के गैरकांग्रेसवाद के विचार को कूड़ेदान में क्यों डाल दिया? लालू परिवार के जो आधा दर्जन लोग आर्थिक अपराध के मामलों में अभि़युक्त हैं, वे किस नैतिकता का पालन करते रहे? डिक्शनरी से खोज कर अपने लिए अच्छे और दूसरों के लिए गालियां लिखने वालों की कोई विश्वसनीयता नहीं होती. मोदी ने कहा कि दिल्ली में अमित शाह और नीतीश कुमार की रैली इतनी शानदार रही कि उनके मंच साझा करने के जोरदार झटके विरोधियों ने पटना तक महसूस किए हैं.