ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

ट्विटर ने सुशील मोदी का ट्वीट हटाया, लालू के फोन पर बात करने वाला नंबर किया था सार्वजनिक

PATNA: सुशील मोदी के ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है. इस ट्वीट में सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के बारे में एक नंबर जारी करते हुए लिखा था कि इस नंबर से लालू प्रसाद बीजेपी विधायकों

ट्विटर ने सुशील मोदी का ट्वीट हटाया, लालू के फोन पर बात करने वाला नंबर किया था सार्वजनिक
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: सुशील मोदी के ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है. इस ट्वीट में सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के बारे में एक नंबर जारी करते हुए लिखा था कि इस नंबर से लालू प्रसाद बीजेपी विधायकों से बात कर सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन इस ट्वीट को ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए उससे अपने पेज से हटा दिया है.

इसकी ट्वीट को हटाया

ट्विटर ने सुशील मोदी का ट्वीट हटाया, लालू के फोन पर बात करने वाला नंबर किया था सार्वजनिक


लालू का मोबाइल नंबर किया था जारी

सुशील मोदी के मुताबिक सजा काट रहे लालू के पास मोबाइल था और लालू ने खुद उनका फोन रिसीव किया. सुशील मोदी के मुताबिक लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. उन्होंने लालू को इससे बाज आने की सलाह दी. सुशील मोदी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था “लालू यादव रांची से एक मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं. मैंने इस नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया. मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं. “


लालू का ऑडियो हुआ वायरल
दरअसल सुशील मोदी और एनडीए का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता होकर भी तमाम सुविधायें हासिल कर रहे हैं. जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें किसी सूरत में मोबाइल फोन नहीं दिया जा सकता. लेकिन लालू यादव लगातार मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं. वे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती होकर राजनीति कर रहे हैं.एनडीए का आरोप है कि लालू यादव बिहार की सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं. लालू की नजरें हम और वीआईपी जैसी पार्टियों के विधायकों पर है. कल लालू प्रसाद का ऑडियो भी वायरल हुआ था.

टैग्स