Hindi News / news / जेपी और लोहिया के बहाने सुशील मोदी का आरजेडी पर तंज, विकास के...

जेपी और लोहिया के बहाने सुशील मोदी का आरजेडी पर तंज, विकास के बदले भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

1st Bihar Published by: Updated Oct 14, 2019, 7:44:19 PM

जेपी और लोहिया के बहाने सुशील मोदी का आरजेडी पर तंज, विकास के बदले भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

- फ़ोटो

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी पर जमकर हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि जयप्रकाश नारायण और लोहिया के बहाने आरजेडी नेताओं ने विकास पर ध्यान नहीं देकर जमकर भ्रष्टाचार किया. उन्होंने कहा कि राजद का पूरा कुनबा गरीबी दूर करने की बजाए अपने परिवार के फायदे में लगा रहा.



राजनीतिक मंचों से जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया की बात करने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के सामने ऐसे लोग महान लोगों का नाम लेते रहे लेकिन पर्दे के पीछे इन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया.

आरजेडी नेताओं पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि खुद को साफ सुथरा बताने वाले इस दल के नेता ने अबतक अपनी बेनामी संपत्ति का ब्यौरा क्यों नहीं दिया?