ब्रेकिंग
‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे

मरने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था ट्वीट ? 'मैं इस जिंदगी से तंग आ गया हूं, गुड बाय'

PATNA : बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस उनकी आत्महत्या के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. देश की प्रतिष्ठित मीड

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस उनकी आत्महत्या के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडिया टुडे ग्रुप (आजतक न्यूज़ चैनल) के हवाले से एक खबर सामने आई. आजतक की वेबसाइट ने यह खबर प्रकाशित किया कि सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले 3 ट्वीट्स किये थे. यह खबर लोगों के बीच वायरल हो गया है. सुशांत सिंह के कथित ट्वीट्स भी वायरल हो रहे हैं. बता दें कि मुंबई पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


बता दें कि रविवार को बिहार के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. उनके मौत ने देश में शोक की लहर है. बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठ रहे थे. आज हर कोई उनकी मौत की वजह को जानना चाहता है. इसी घटना से जुड़ी हुई एक खबर प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडिया टुडे ग्रुप (आजतक न्यूज़ चैनल) ने प्रकाशित किया. हालांकि अब ये खबर उनकी वेबसाइट पर नहीं दिख रही है. जिसके कारण आजतक चैनल की पुष्टि पर कई सवाल उठे रहे हैं. नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक कर आप 'आजतक न्यूज़ चैनल' की खबर देख सकते हैं. 


👉 आजतक की खबर -   क्यों किया सुशांत ने सुसाइड ? मौत के चंद घटों पहले खुद बताई थी वजह


https://aajtak.intoday.in/gallery/actor-sushant-singh-rajput-last-three-tweets-before-he-attempted-suicide-revealed-tmov-6-51699.html


👉 Source - aajtak.intoday.in


आज तक की ओर से जो बातें लिखी गईं थीं. उन बातों को नीचे लिखा गया है. जो उनकी वेबसाइट पर फिलहाल नहीं दिख रही हैं. आज तक ने लिखा था कि


"सुशांत सिंह ने ये तीनों ट्वीट्स 14 जून को सुबह 5.43 मिनट पर पोस्ट किए थे. आजतक को सुशांत सिंह के ये तीनों ट्वीट मिल गए हैं. जिसे पढ़कर सुशांत सिंह के उस वक्त की मनोदशा को जाना जा सकता है."


आजतक के मुताबिक सुशांत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि ‘हम आदमियों से हमारी सेहत, हमारी मानसिक स्थिति, हमारे विचारों के बारे में, हमारी जिंदगी के बारे में नहीं पूछा जाता है, हमें उस तरह से ट्रीट नहीं किया जाता है. मैं इस सब चीजों से काफी गुजर चुका हूं और इस तरह की कोशिश करके मैं अब थक चुका हूं, आप लोगों के साथ ये एक लम्बा सफर रहा. मैं नहीं जानता कि मैं ये क्यों ट्वीट कर रहा हूं’’


मरने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था ट्वीट ? 'मैं इस जिंदगी से तंग आ गया हूं, गुड बाय'


सुशांत ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘मैं अपनी जिंदगी की मुश्किलों से काफी लड़ चुका हूं और मैं कुछ ही देर में ये ट्वीटस डिलीट कर दूंगा ताकि आप में कुछ लोग ये जान पाएं कि मैं इस मिडयोकर सक्सेस से तंग आ चुका हूं. मुझे फेम नहीं चाहिए, बहुत आरामदायक होता होगा ये, लेकिन इसे झेलना बहुत डिस्टर्बिंग है. ’


मरने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था ट्वीट ? 'मैं इस जिंदगी से तंग आ गया हूं, गुड बाय'


इसके बाद सुशांत ने आखिरी ट्वीट में लिखा कि ‘मैं ये सब कुछ खत्म कर रहा हूं एक अच्छे अंत के लिए , दूर जा रहा हूं लेकिन तुम लोगों के पास रहने के लिए, हो सकता है इसके बाद लोग एक दूसरे से बातें करना शुरु कर दें ,अपने विचारों को अपने अंदर रखना बंद कर दें, फिर मिलेंगे दुनिया की दूसरी तरफ, गुड बाय’


मरने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया था ट्वीट ? 'मैं इस जिंदगी से तंग आ गया हूं, गुड बाय'