ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर

दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 2500 से ज्यादा फेरे; कई में सीटें उपलब्ध

Puja Special Trains: दिवाली और छठ 2026 पर बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 2 दिसंबर तक 2500 से ज्यादा फेरे लगाएगा। दानापुर मंडल से 600 से अधिक फेरे संचालित होंगे।

Puja Special Trains
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Puja Special Trains: दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। 



जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों से बिहार आने वाली स्पेशल ट्रेनें 2 दिसंबर तक 2500 से अधिक फेरे लगाएंगी। वहीं, पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, दानापुर समेत अन्य स्टेशनों से 600 से अधिक फेरे संचालित किए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, कई स्पेशल ट्रेनों में अभी सीटें उपलब्ध हैं।



त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार-भागलपुर, यशवंतपुर (बेंगलुरु)-सहरसा, फिरोजपुर-पटना, रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर, अमृतसर-जयनगर, उधना (सूरत)-पटना, उधना-जयनगर और छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर समेत कई प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनों में यात्रियों के लिए सीटें उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।



जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इसी क्रम में चंडीगढ़-बरौनी समेत दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है। इनमें चंडीगढ़-बरौनी के अलावा शकूरबस्ती-पटना और झंझारपुर के लिए अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।



पटना-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे की ओर से पटना और शकूरबस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका शेड्यूल इस प्रकार है:


गाड़ी संख्या 04404 (शकूरबस्ती-पटना स्पेशल): यह ट्रेन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूरबस्ती से दोपहर 3:15 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04403 (पटना-शकूरबस्ती स्पेशल): यह ट्रेन 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को पटना जंक्शन से दोपहर 3:40 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।



चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

चंडीगढ़ और बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन से पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से बिहार आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।


गाड़ी संख्या 04536 (चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल): यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे खुलेगी और रविवार को रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04535 (बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल): यह ट्रेन 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से रात 2:35 बजे खुलेगी और सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचेगी।



दिवाली और छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। ऐसे में रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किए जाने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, परिचालन की तारीख और सीटों की उपलब्धता रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता