ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर से बुलाकर बाहर ले गए बदमाश, फिर सूनसान गली मिलते ही युवक पर दाग दीं गोलियां

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अवैध ताजा मामल

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर से बुलाकर बाहर ले गए बदमाश, फिर सूनसान गली मिलते ही युवक पर दाग दीं गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अवैध ताजा मामला भोजपुर जिला से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, आरा में हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने घर से बुलाकर एक छात्र को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव का  पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है। यह ग्रैजुएशन का छात्र था। मृत छात्र के पीठ और सीने में गोली के जख्म का निशान पाए गए हैं।


बताया जा रहा है कि, गांव में ही एक लड़की की शादी में  मड़वान का कार्यक्रम था। सभी लोग खाना खाने गए थे। पंकज कुमार अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान दो हथियारबंद बदमाश आए और घर से बुलाकर ले गए और गोली मार दी। घटना के बाद स्वजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक के  ने किसी भी प्रकार के विवाद से साफ इनकार किया है। मृतक अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।


इधर, इस घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना के जमीरा गांव में एक व्यक्ति के घर शादी के मड़वान के भोज का कार्यक्रम चल रहा था। ठीक उसी दौरान युवक को दो परिचित युवक बात करते हुए घर से गली में ले गए और गोली मार दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगा रही है।