ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

सुसाशन की सरकार पर सवाल ! बेख़ौफ़ अपराधियों ने थानेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में हुए एडमिट

PURNIYA : बिहार के अपराधियों के अंदर से डर ख़त्म होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधी अब आम तो आम खास लोगों को अपने कब्जे में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

सुसाशन की सरकार पर सवाल ! बेख़ौफ़ अपराधियों ने थानेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में हुए एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के अपराधियों के अंदर से डर ख़त्म होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधी अब आम तो आम खास लोगों को अपने कब्जे में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने थानेदार को ही गोली मार दी है। अब बदमाश की तलाश को लेकर छापेमारी जारी है। 



दरअसल, पूर्णिया शहर की फोर्ड कंपनी चौक के पास बाइक सवार अपराधी ने मधुबनी टोओपी प्रभारी को गोली मार दी। उन्हें लाइन बाजार स्थित बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीओपी प्रभारी सिविल ड्रेस में फोर्ड कंपनी चौक स्थित एक होटल से कॉफी पी कर निकले थे। गाड़ी में बैठने के बाद दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उनका पीछा किया। छिनतई की नीयत से अपराधी ने पिस्टल कॉक कर गोली चला दी। 



वहीं, घायल पुलिसकर्मी को आनन-फानन इलाज हेतु शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी समेत कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची। एसपी आमिर जावेद ने घटना की पुष्टि की है।गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सारे बॉर्डर को सील कर सघन छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया में जिस तरह बेखौफ बदमाशों ने थानेदार को गोली मारी है। वो प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुशासन राज पर सवाल खड़ करती है।


इधर, थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी व अपर थानाध्यक्ष मरंगा को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना संकलन व रेकी करने के उद्देश्य से उक्त पुलिसकर्मी सिविल गाड़ी में निकले। इसी क्रम में उनलोगों को दो पल्सर बाइक संदिग्ध लगी। दोनों बाइक को रुकवाने के क्रम में एक अपराधी ने पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। गोली मधुबनी टीओपी के थानाध्यक्ष को लगी।