ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बेख़ौफ़ अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां, इलाज के दौरान हुई मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बेख़ौफ़ अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किराना दुकानदार गोली मारकर हत्या कर डाली है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को देर रात गोली मारी हैं। किराना दुकानदार राहुल कुमार को 5 गोलियां मारी गई है। जिसके बाद आनन -फानन में इसे इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। जिसके बाद इनके परिजनों में आक्रोश कायम हो गया। वहीं, इस घटना के बाद सहबाजपुर इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि राहुल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी उसे गोलियां मारी गईं। फिलहाल इस घटना को किसने अंजाम दिया है इस बारे में कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी है। यह अपने दूकान से घर आ रहा था उसी दौरान अपराधियों ने इसे पांच गोली मार डाली और फिर मौके से फरार हो गए। 


इधर, इस मामले में अहियापुर थानेदार ने बताया कि, युवक को पांच गोलियां मारी गई थी। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल लूट का कोई मामला नहीं है। लेकिन, इस घटना के पीछे का मकसद दुश्मनी बताई जा रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर बारीकी ने   जांच पड़ताल की जा रही है। जांच ख़त्म होने के बाद भी सही तौर पर कुछ मालूम चल पाएगा।