ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, बच्चों ने पुलिस के सामने खोल दी पोल

DESK: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. उसने यह हत्या चार बच्चों के सामने ही कर दी. लेकिन उसकी पोल इन बच्चों ने ही पुलिस के सामने ही खोल दी. यह घटना सूरत व

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. उसने यह हत्या चार बच्चों के सामने ही कर दी. लेकिन उसकी पोल इन बच्चों ने ही पुलिस के सामने ही खोल दी. यह घटना सूरत वडोद गांव की है. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति के हत्या के बाद महिला ने सभी बच्चों को सीखा दिया था किसी को कुछ नहीं बोलना है और वह रोने लगी और बताया कि वह बाथरूम में गई थी, तभी चार लोगों ने घर में घुसकर पति की हत्या कर दी. लेकिन पत्नी के साड़ी पर खून का धब्बा लगा था तो पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने पूछताछ किया तो दो बच्चों ने सारी बात बता दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. 

पति की हत्या कर चली गई प्रेमी के घर

महिला ने पति की हत्या के बाद वह प्रेमी के कमरे पर चली गई और बच्चों को भी साथ लेकर गई. हत्या के बाद दोनों खुश हुए, लेकिन जैसे ही पुलिस के आने की खबर हुई तो प्रेमी पुलिस के डर से घर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रेमचंद्र राम गोपाल सोनकर वडोद में रहता था. पुलिस ने छानबीन की तो पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की घटना सामने आई. पुलिस ने आरोपी पत्नी सुधा प्रेमचंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर लिया. हत्या का कारण महिला का प्रेमी के साथ गलत संबंध बताया जा रहा है. पति इसका विरोध करता था.