1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Jan 05, 2022, 10:37:25 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से आ रही है जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ। इस दौरान दो आईडी बम भी ब्लास्ट हुआ जिसमें जवान बाल-बाल बचे हैं।
अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो आईडी ब्लास्ट हुए है जिसमें सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान बाल-बाल बचे हैं। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरु हो गया। औरंगाबाद एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।