Hindi News / news / अनंत सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे समर्थक, सरकार के खिलाफ लगाए...

अनंत सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे समर्थक, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 18, 2019, 7:16:00 PM

अनंत सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे समर्थक, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

- फ़ोटो

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस छापेमारी के बाद पटना से फरार हैं. पुलिस उनकी खोज में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस बीच अनंत सिंह के समर्थक उनके समर्थन में राजधानी पटना की सड़कों पर उतर आए हैं. शहर के कारगिल चौक पर दर्जनों की तादाद में सड़क पर उतरे अनंत सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए. https://youtu.be/0aOmsgg7Yrw इस दौरान समर्थकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए. समर्थकों की नारेबाजी के बीच कुछ देर तक सड़क पर जाम की हालत बन गई लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों को वहां से हटाया और आवागमन को सुचारू बनाया. बता दें कि अनंत सिंह के आवास नदवां पर छापेमारी के दौरान मिले एके 47 और ग्रेनेड के बाद पटना पुलिस ने उनके पटना आवास पर देर रात छापेमारी की. हालांकि पुलिस की छापेमारी के पहले ही अनंत सिंह मौके से फरार हो गए. पटना से राजन की रिपोर्ट