ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

नहा रही युवती का वीडियो बनाते बिजली मिस्त्री को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

SUPAUL: सुपौल में एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गयी। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। अब युवक अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा

नहा रही युवती का वीडियो बनाते बिजली मिस्त्री को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गयी। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। अब युवक अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। दरअसल युवक ने ऐसा काम ही किया कि लोगों की पिटाई झेलने पड़ी और अब जेल की हवा खा रहा है। 


युवक पेशे से बिजली मिस्त्री है और यह मामला सुपौल के छातापुर स्थित भागवतपुर का है जहां एक मकान में वो बिजली वायरिंग का काम कर रहा था। तभी उसकी नजर पास में चापाकल पर नहा रही एक युवती पर चली गई वो काम धंधा छोड़कर नहा रही युवती का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से बनाने लगा। नहाने के दौरान अचानक युवती की नजर उस पर चली गयी। 


उसने वीडियो बनाते बिजली मिस्त्री को देख लिया जिसके बाद वो शोर मचाने लगी। युवती की शोर सुनकर घर वाले वहां पहुंचे तब पूरी बातें बतायी गयी। जिसके बाद आस-पास के लोग भी जुट गये और उस मकान में पहुंचे जहां बिजली मिस्त्री का काम वह युवक कर रहा था। युवक की करतूत से गुस्साएं लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से उसे छुड़ाया फिर थाने ले गयी। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी बिजली मिस्त्री की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सूर्यापुर निवासी दानिश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वो पिछले कई दिनों से एक मकान में वायरिंग का काम कर रहा था। वही पास में युवती को नहाते हुए उसने वीडियो बना लिया था जिसकी सजा लोगों ने उसे दे दी। आज वह अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। जेल की सलाखों के अंदर वो समय काट रहा है।