ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

सुपौल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मामूली विवाद में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है जहां विश्वकर्मा पूजा को लेकर लगे मेले में मामूली विवाद में कुछ अज्ञात लोगों ने एक शख्स को गोली मार दी. बताया जा रह

सुपौल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मामूली विवाद में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है जहां विश्वकर्मा पूजा को लेकर लगे मेले में मामूली विवाद में कुछ अज्ञात लोगों ने एक शख्स को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि जख्मी शख्स को दो गोलियां लगी हैं. उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के महोलिया चौक की है. घायल शख्स की पहचान महोलिया वार्ड नम्बर 17 निवासी 35 वर्षीय महानंद सरदार के रूप में की गई है. महानंद सरदार को दो गोली लगी है. पहली गोली छाती के पास और दूसरी गोली कमर के निचले हिस्से में लगी है. घायलावस्था में लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. 


वहीं इस घटना में एक अन्य शख्स के भी घायल होने की बात सामने आ रही है जो इलाजरत है. जदिया थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बगैर अनुमति के विश्वकर्मा पूजा को लेकर छोटा मोटा मेला लोगों द्वारा लगाया गया था, जिसमें यह घटना घटी है. दो लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है.


अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है. अब तक गोली चलाने वालों का पता नहीं चल पाया है और न ही इसके सही कारणों का पता चल पा रहा है. स्थानीय लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. घायल व्यक्ति द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लेकिन घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता