1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 30, 2019, 6:59:30 PM
- फ़ोटो
SUPAUL : एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले से सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार के रहने वाले दो भाइयों ने कश्मीर की दो सगी बहनों से लव मैरिज कर ली. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे. वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया. https://www.youtube.com/watch?v=g_MOlTN-xhk पूरी घटना जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां रामविशनपुर गांव से पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि दोनों भाई परवेज आलम और तबरेज आलम ने कश्मीर से भागकर आई दो सगी बहनों के साथ शादी कर ली है. कश्मीर पुलिस की एक टीम ने सुपौल पुलिस की मदद से दोनों युवकों को पकड़ा और उनको अपने साथ कश्मीर ले गई. कश्मीर में काम करने के दौरान हुआ था प्यार पुलिस ने बताया कि परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे. वहीं उन्हें दो सगी बहनों से प्यार हो गया था. ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए और उनसे लव मैरिज कर ली. लड़कियों के गायब होने पर उनके पिता ने पुलिस थाने में दोनों युवकों के खिलाफ बेटियों को भगाकर ले जाने को लेकर केस किया था. सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर साथ ले गए. उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से दोनों बालिग लड़कियों से विवाह किया है.