Hindi News / news / शुक्रवार लालू के लिए होगा खास, जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में होगी...

शुक्रवार लालू के लिए होगा खास, जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 11, 2019, 8:50:49 PM

शुक्रवार लालू के लिए होगा खास, जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

- फ़ोटो

RANCHI: शुक्रवार को लालू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव की ओर से याचिका दायर की गयी है. पिछली तारीख में हाईकोर्ट की ओर से सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट ऑर्डर की कॉपी मांगी गयी थी. देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट की ओर से लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनायी गयी है. लोकसभा चुनाव के पहले भी लालू प्रसाद ने जमानत के लिए याचिका दायर किया गया था. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.