ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री को कोई गाली नहीं दी, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश की इतनी प्रशंसा करूंगा कि चीनी भी फेल हो जाए, लेकिन..

KAIMUR: आरजेडी की तरफ से नोटिस जारी होने के बावजूद पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला बोलना कम नहीं किया है।सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर

मुख्यमंत्री को कोई गाली नहीं दी, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश की इतनी प्रशंसा करूंगा कि चीनी भी फेल हो जाए, लेकिन..
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: आरजेडी की तरफ से नोटिस जारी होने के बावजूद पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला बोलना कम नहीं किया है।सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का ताजा बयान सामने आया है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि राज्य के किसानों की समस्या देखकर उन्हे पीड़ा होती है, इसलिए बोलते है। उन्होंने कहा है कि उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं लेकिन कोई यह कहने वाला नहीं है कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री को गाली दी है। अगर कड़े शब्दों से बचना है तो मुख्यमंत्री को किसानों के हक में फैसला लेना होगा, इसके बाद इतनी प्रशंसा करूंगा कि चीनी भी फेल हो जाएगी।


दरअसल, पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैमूर पहुंचे थे। दही भोज एवं किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर किसानों की समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज तक राज्य के मुख्यमंत्री को गाली नहीं थी और कोई कह भी नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र हैं उनके पास शब्द के वार भी हैं और शब्द के प्यार भी हैं। अगर कठोर शब्दों से बचना है राज्य के मुख्यमंत्री को किसानों के हक में फैसले लेना होगा। सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार किसानों के हक में फैसला लेते हैं तो वे उनकी इतनी प्रशंसा करेंगे कि चीनी भी फेल हो जाएगी।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तल्ख टिप्पणी करने को लेकर आरजेडी ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने सुधाकर सिंह को जवाब देने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। बावजूद इसके सुधाकर सिंह लगातार सीएम नीतीश पर हमलावर बने हुए हैं। पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा था कि नीतीश के खिलाफ जो कुछ भी कहा उसमें किसी भी अससंदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं लेकिन उनकी भाषा असंसदीय नहीं है।

टैग्स