सुसाइड के बाद आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, 'मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार'

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 19 Apr 2023 09:27:09 PM IST

सुसाइड के बाद आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, 'मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार'

- फ़ोटो

DESK: भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो रोते हुए कह रही है कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है? मैं अब इस दुनियां में नहीं रहूंगी। मेरे साथ यदि कुछ भी होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होगा।


आकांक्षा दुबे के ऑफिशियस ट्विटर पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। यह वीडियो ट्विटर पर कब अपलोड किया गया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस वीडियो के बारे में पुलिस को फिलहाल जानकारी नहीं है पुलिस का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जाएगी। 


गौरतलब है कि 25 मार्च की रात वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे से आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी। इस घटना के बाद आकांक्षा दुबे के परिजनों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया था। दोनों भाईयों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया था। 


आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद अब जो वीडियो सामने आया है। जिसमें वो रोते हुए कह रही है कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है? मैं अब इस दुनियां में नहीं रहूंगी। मेरे साथ यदि कुछ भी होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके भाई संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि सारनाथ पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।