Hindi News / news / छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, 2 घंटे तक चलता रहा हंगामा

छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, 2 घंटे तक चलता रहा हंगामा

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 03, 2019, 2:03:07 PM

छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, 2 घंटे तक चलता रहा हंगामा

- फ़ोटो

MOTIHARI : सूबे में जानलेवा गर्मी से लोग परेशान हैं. पानी की किल्लत से लोगों को समस्या हो रही है. इस वक्त मोतिहारी से खबर सामने आ रही है. जहां कॉलेज में पानी की किल्लत को लेकर छात्रों ने प्रिंसिपल को बंधक बना लिया है. भीषण गर्मी से लोगों का हालत बिगड़ रहा है. इस वक्त की भीषण गर्मी बिहार में लोगों को झुलसा रही है. जिले के MS कॉलेज में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों ने प्रिंसिपल को दो घंटे तक प्रिंसिपल चैंबर में बंधक बना कर रखा. इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की. छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था नहीं है. काफी देर तक चले इस हंगामे से कॉलेज कैंपस में अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि छात्र संगठन ABVP के कार्यकर्ताओं ने एमएस कॉलेज के प्रिंसिपल के ऊपर भ्रष्टाचार और छात्राओं से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया.