ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

श्रावणी मेला में दो महीने से ड्यूटी कर रहा था फर्जी दारोगा, पुलिस की वर्दी पहन कई लोगों को लगा चुका है चूना

BHAGALPUR: श्रावणी मेला में तैनात फर्जी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी दारोगा को जेल भेजा गया है। भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

श्रावणी मेला में दो महीने से ड्यूटी कर रहा था फर्जी दारोगा, पुलिस की वर्दी पहन कई लोगों को लगा चुका है चूना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: श्रावणी मेला में तैनात फर्जी दारोगा को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। फर्जी दारोगा को जेल भेजा गया है। भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि फर्जी दारोगा शेखपुरा जिले के शादिकपुर थाने के निमान बिघा गांव का रहने वाला है उसकी पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है। दो माह से रोशन श्रावणी मेला के दौरान चौक बाजार में ड्यूटी कर रहा था। 


उसे चौक बाजार सुलतानगंज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी बांटी जा रही थी तभी फर्जी दारोगा की सच्चाई सामने आ गयी। फर्जी दारोगा रोशन घर में भी झूठ बोलकर पुलिस का वर्दी पहनकर श्रावणी मेला में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वह कई लोगों को फर्जी दारोगा बन चूना लगा चुका था। फर्जी दारोगा की कहानी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आ गयी। फर्जी दारोगा रोशन कुमार पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था लेकिन इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी थी। यह बड़ा सवाल है कि श्रावणी मेला दो महीने से चल रहा है और अब जब यह समाप्ति पर है तब जाकर फर्जी दारोगा के बारे में जानकारी पुलिस के पदाधिकारियों को हुई। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता