Hindi News / news / पटना: तेज रफ्तार वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत, सड़क जाम...

पटना: तेज रफ्तार वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत, सड़क जाम के चलते हजारों लोग परेशान

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 15, 2019, 6:16:17 PM

पटना: तेज रफ्तार वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत, सड़क जाम के चलते हजारों लोग परेशान

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना के बिहटा से जहां तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया है. रोड जाम करने के चलते दानापुर से लेकर बिहटा तक हजारों की संख्या में वाहनो की लंबी लाइन लगी है. साथ ही जाम के चलते हजारों लोग परेशान हैं. अभी तक एक भी पुलिस गश्ती टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है और ना ही जाम छुड़ाने की कोई कोशिश की जा रही है. लोग अपना रास्ता बदलकर मनेर होकर आरा जाने को मजबूर हैं. फिलहाल हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में मृत शख्स की पहचान नहीं हो पायी है. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट