1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 19, 2019, 5:44:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर पटना के बाढ़ से जहां एक तेज रफ्तार टैंपो अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गया. इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए. हादसे में घायल बारह लोगों में से पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत देखकर उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. बाद में बीडीओ और एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. मामाल बाढ़ थाना इलाके का है. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट