1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 12, 2019, 6:10:01 PM
- फ़ोटो
PATNA: कर्नाटक में उपजा राजनीतिक संकट सुलझने के बजाए दिनोंदिन उलझता ही जा रहा है. अब इस मामले पर बिहार के विधासभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कर्नाटक विधानसभा स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर जान बूझकर मामले को लटका रहे हैं. विजय कुमार चौधरी ने कह कि जब बागी विधायकों ने खुद विधानसभा से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है तो फिर उसे स्वीकार करने में स्पीकर को देर नहीं करनी चाहिए. स्पीकर विजय चौधरी ने कर्नाटक स्पीकर के इस्तीफा स्वीकार नहीं करने को लेकर आश्चर्य जताया है. स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा स्पीकर पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो जान बूझकर पार्टी व्हिप का उल्लंघन की बात कर सदस्यों की सदस्यता को खत्म करना चाहते हैं.