1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 6:17:07 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में लॉ एंड ऑर्डर की हालत में सुधार के लिए एसपी अवकाश कुमार ने कमर कस ली है. जिले में गिरती कानून व्यवस्था की शिकायत के बाद पुलिस कप्तान ने जिले के अलग-अलग थानों के 22 दारोगा और 17 एएसआई का तबादला कर दिया है.
इस तबादले का मकसद अपराधियों के खिलाफ नकेल कसना है. दरअसल जिले में पिछले दिनों आपराधिक घटनाओं में खासा बढ़ोतरी देखने को मिली है.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सूबे के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी जिले का दौरा कर अलग-अलग थानों की जांच की थी और पुलिस अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था की हालत सुधारने का निर्दश दिया था.
बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट