Hindi News / news / बड़ी खबर: विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ED...

बड़ी खबर: विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ED की रेड, पटना और दिल्ली में छापेमारी से हड़कंप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 19, 2024, 9:52:04 AM

बड़ी खबर: विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ED की रेड, पटना और दिल्ली में छापेमारी से हड़कंप

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है, जहां ईडी ने एक बार फिर मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी की है। ईडी की टीम ने विवादों में रही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर रेड की है। सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमें एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह-सुबह दबिश दी है। पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर रेड चल रही है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रोजेक्ट कार्यालयों में भी छापेमारी चल रही हैं।


बता दें कि भागलपुर के सुल्तानगंज में अगुआनी पुल हादसे के बाद एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी चर्चा में आई थी। अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा तास के पत्तों की तरह भर-भराकर गिर गया था और कई पाया गंगा में समा गए थे। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था। अगुवानी पुल का निर्माण कर रही एसपी सिंगला कंपनी के ऊपर की गंभीर आरोप भी लगे थे। 


तब विपक्ष में रही बीजेपी ने सरकार और तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर पुल के टेंडर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था और हाई कोर्ट ने एसपी सिंगला को आदेश दिया था कि पुल के गिरे हिस्से का निर्माण वह अपने खर्च पर करे।