1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Sep 29, 2020, 12:49:49 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD : एसपी कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क सुधीर कुमार सिन्हा ने आज सुबह नगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दूसरे लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके घर पर खाना बनाने के लिए मेड आई.
मंगलवार को खाना बनाने पहुंची मेड जब कमरे में पहुंची तो देखा कि सुधिर फंदे से कमरे में लटक रहे हैं. जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. बताया जा रहा है कि सुधिर अपने क्वार्टर में अकेले रह रहे थे. मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वाक पर भी निकले थे. उसके बाद कमरे में आकर गमछे का फंदा बनाकर झूल गए.
दूसरे लोगों को घटना की जानकारी तब मिली जब मेड खाना बनाने घर पहुंची. मेड की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को निचे उतारा पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सुधीर कुमार के आत्महत्या किये जाने की खबर सुनते ही एसडीपीओ अनूप कुमार एवं थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुधीर की दूसरी शादी पटना के पोस्टल पार्क मुहल्ले में हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक था मगर धीरे धीरे पत्नी के साथ सम्बन्ध कुछ कड़वे हो चले थे. इसी मामले को लेकर पिछले वर्ष उनके आवास पर मारपीट की घटना घटी थी. जिसका मामला अदालत पहुंच था और एक व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ा था. धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया और वे तनाव में रहने लगे. हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.