ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड, लूट की FIR दर्ज नहीं करने पर लिया एक्शन

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि लूटपाट की FIR दर्ज नही

बिहार : एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड, लूट की FIR दर्ज नहीं करने पर लिया एक्शन
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि लूटपाट की FIR दर्ज नहीं करने पर थानेदार के ऊपर गाज गिरी है. पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, मदनपुर थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने लूटपाट की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर निलंबित कर दिया है. जबकि मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवेंद्र राउत को निलंबित करने के लिए मगध आईजी को अनुशंसा पत्र भेजा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष का भी निलंबित होना लगभग तय है. 


मदनपुर थाना में आनंद की जगह पुलिस ऑफिस में तैनात डीआईओ टीम के ऑफिसर संजय कुमार सिन्हा को थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि काम में लापरवाही और किसी भी प्रकार के गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कोई भी पुलिस अधिकारी या जवान बख्शे नहीं जाएंगे. जांच में अगर आरोप सत्य पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स